कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है

0

Build Your Website in Minutes with One-Click Import – No Coding Hassle!

और वेबसाइट भी डाउन हो गई है। पार्टी ने शनिवार सुबह 8:25 बजे X पर पोस्ट कर बताया कि वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

इसके बाद दोपहर 1:14 बजे पार्टी ने एक और पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी वेबसाइट बंद करवा दी है। CJP के मुताबिक, उनकी वेबसाइट पर अब तक 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, जबकि केंद्रीय शिक्षामंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन पिटीशन पर 6 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।

पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सरकार “कॉकरोच” से डर रही है और युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वे अपने लिए बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे और जल्द ही नए प्लेटफॉर्म के साथ वापस आएंगे। पोस्ट में यह भी लिखा गया— “कॉकरोच कभी नहीं मरते।”

शनिवार दोपहर तक CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 2 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स और X पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे।

पार्टी के संस्थापक Abhijeet Deepke ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कथित धमकियों के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा किए।

पिछले कुछ दिनों में CJP तेजी से चर्चा में आई है। 22 मई को पार्टी ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की थी। शनिवार सुबह तक इस पिटीशन पर 5 लाख 68 हजार से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके थे।

इसी बीच, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के ट्रेडमार्क अधिकार को लेकर भी तीन अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के अनुसार, ये आवेदन राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं की श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। आवेदन अजीम आदमभाई जम, अखंड स्वरूप और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की एक प्रोपराइटरशिप फर्म की ओर से किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *