पवित्र गुफा में बर्फ से बना लगभग 6 से 7 फीट ऊंचा शिवलिंग आकार ले चुका है

0

Build Your Website in Minutes with One-Click Import – No Coding Hassle!

शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। पवित्र गुफा में बर्फ से बना लगभग 6 से 7 फीट ऊंचा शिवलिंग आकार ले चुका है। सुरक्षा में तैनात जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर अभी भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि, Border Roads Organisation दोनों प्रमुख मार्गों को जल्द बहाल करने में जुटा है और 15 जून तक रास्ते पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद जताई गई है।

यात्रा इस बार Baltal-सोनमर्ग और पारंपरिक Pahalgam मार्ग से शुरू होगी। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगी।

5 से 30 श्रद्धालुओं वाले समूहों के लिए रजिस्ट्रेशन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, व्यक्तिगत और छोटे समूहों के लिए स्लॉट उपलब्ध रहने तक रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

रजिस्ट्रेशन Punjab National Bank, Jammu and Kashmir Bank, State Bank of India और Yes Bank की निर्धारित शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल यात्रियों की संख्या 5 लाख के पार जा सकती है।

यात्रा मार्ग पर सामान्य इलाकों में 6 से 8 फीट और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में 10 से 12 फीट तक बर्फ मौजूद है। बालटाल मार्ग पर 9 किलोमीटर और पहलगाम मार्ग पर 8 किलोमीटर ट्रैक से बर्फ हटाई जा चुकी है। ट्रैक चौड़ा करने, सड़क मजबूत करने और सुरक्षा ढांचे को बेहतर बनाने का काम भी जारी है।

इस बार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। इन आधुनिक सुविधाओं वाले ढांचों में अटैच्ड वॉशरूम, गर्म और ठंडे पानी की व्यवस्था तथा पैंट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *