अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपना वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम अचानक रद्द कर व्हाइट हाउस लौटने का फैसला किया, जिसके बाद नए सैन्य हमलों की आशंकाएं तेज हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है। CBS News की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी प्रशासन नए हमलों की योजना तैयार कर रहा है, हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी छुट्टियां और निजी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में सामने आए प्रमुख घटनाक्रम इस प्रकार हैं—
- Saudi Arabia, United Arab Emirates और Qatar ने ट्रम्प से अपील की है कि वे ईरान पर हमला करने के बजाय कूटनीतिक रास्ता अपनाएं।
- European Union होर्मुज स्ट्रेट को बंद कराने के आरोपों को लेकर ईरानी अधिकारियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।
- France ने होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मिशन तैनात करने का प्रस्ताव रखा है।
- Pakistan के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिका-ईरान तनाव कम करने और समझौते की संभावनाओं पर चर्चा की।
- Qatar की एक विशेष टीम भी युद्ध समाप्त कराने और विवाद सुलझाने के प्रयासों के तहत तेहरान पहुंची है।
इस बीच, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी Tasnim News Agency ने दावा किया है कि ईरानी सेना किसी भी संभावित कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।